Skip to main content

गैजेटफ्रीक नहीं लेकिन तकनीक के करीब हूं: राजीव खंडेलवाल

जिस किरदार को निभाया वह यादगार बन गया। ऐसा ही कुछ जलवा है राजीव खंडेलवाल का। आमिर हो या शैतान हर फिल्म में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। माॅय मोबाइल को दिए साक्षात्कार में न सिर्फ अपनी फिल्म बल्कि अपने तकनीकी लगाव पर भी विस्तार से चर्चा की।

फिलहाल कौन सा फोन उपयोग कर रहे हैं ?
मेरे पास एप्पल आईफोन 5एस है। 

क्या आप गैजेट के शौकीन हैं?
मैं गैजेटफ्रीक नहीं हूं लेकिन गैजेट्स और तकनीक के करीब रहना पसंद करता हूं। मोबाइल और तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी खबरों के बारे में जानकारी लेना मुझे पसंद है। 

अपने फोन में कौन सा एप्लिकेशन आपको ज्यादा पसंद है?
मेरे पास ज्यादातर न्यूज एप्लिकेशन ही मिलेंगी। वैसे हाल ही में मैंने अपने फैंस (प्रशंसकों) से जुड़ने के लिए ट्विटर ज्वाइन किया है। ट्रेवलिंग के समय वाइबर का उपयोग करता हूं।

क्या आप हमें अपनी आने वाली फिल्म ‘सम्राट एंड को’ के बारे में बता सकते हैं?
सम्राट एंड को एक जासूसी फिल्म है और इसमें मैं सम्राट का किरदार निभा रहा हूं। जो कि अतीत के साथ खेलता हुआ नजर आएगा, यह जासूसी और सस्पेंस से जुड़ी बहुत ही रोचक मूवी है। सम्राट एंड को जर्नी पर आधारित है तथा आप इस फिल्म को एक दिलचस्प रहस्य की यात्रा के रूप में देखेंगे। 

आपने इस रोल के लिए कोई खास तैयारी भी की है?
हां, मैंने फिल्म की शूटिंग से पहले इस किरदार के लिए विशेष वर्कशाॅप अटेंड की थी। इसके अलावा फिल्म के डाॅयरेक्टर कौशिक घटक के दिमाग में सम्राट का चरित्र बहुत ही अच्छी तरह फिट है। वह बेहतर तरीके से जानते थे कि सम्राट के किरदार को किस तरह चलना चाहिए, कैसे बोलना चाहिए, कैसा दिखना चाहिए तथा कैसा व्यवहार करना चाहिए। 

बाॅलीवुड में कोई एक्शन तो कोई रोमांटिक हीरो के तौर पर जाना जाता है परंतु आप इस ट्रेंड से बाहर हैं। तो इस पर आप क्या कहेंगे?
नहीं, मैं अपने काम और रोल से खुश हूं और मुझे किसी खास टेंड या जोन का हीरो नहीं होने का कोई दुख भी नहीं है। मैं अपने काम को बहुत ही ईमानदारी से करता हूं। मेरी फिल्में आमिर, शैतान, साउंड ट्रेक, टेबल नंबर 21 और अब सम्राट एंड को में भी आॅडियंस को अलग प्रकार का किरदार देखने को मिलेगा। इन फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए मैंने काफी मेहनत की है। इसीलिए मेरे इन किरदारों को लंबे समय तक लोग याद रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस साल मेरे किरदार को देखकर लोग काफी खुश होंगे। 

आपके आने वाले और कौन से प्रोजेक्ट हैं?
इस साल के अंत तक आप मुझे मेरे द्वारा बनाई गई फिल्म फीवर में देखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड में हुई है तथा फिल्म में गौहर खान व जिमा अटकिंसन भी हैं। 

-रेनू यादव

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...