Skip to main content

मोबाइल रिव्यू : सोनी एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा डुअल


एक्सपीरिया का अल्ट्रा स्टाइल अब कम रेंज में।

पिछले साल सोनी (Sony) ने जेड (Xperia Z) माॅडल को भारतीय बाजार में उतारा था। इसके बाद कंपनी ने इसका दूसरा माॅडल भी लाॅन्च किया जिसकी स्क्रीन साइज बड़ी थी। इसके साथ ही कंपनी ने दर्शा दिया था कि अब वह बड़ी स्क्रीन के फोन में दस्तक देगी। इसके बाद कंपनी ने एक्सपीरिया सी को लाॅन्च किया जिसमें डुअल सिम के साथ 5 इंच की स्क्रीन दी गई थी। अब सोनी ने एक्सपीरिया टी2
अल्ट्रा (Sony Xperia T2 Ultra)को उतारा है। लेकिन इस बार स्क्रीन 5 इंच नहीं बल्कि छह इंच की है। इस फोन के माध्यम से कंपनी ने नोकिया लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) को टक्कर देने की कोशिश की है।


खूबी
शानदार कैमरा।
अच्छा परफाॅर्मेंस।
आसान उपयोग।

खामी
ज्यादा बड़ा।
कम रेजल्यूशन डिसप्ले।
उपयोग में नयापन नहीं।  

सोनी स्टाइल
लुक के मामले में सोनी (#sony) का यह फोन बहुत ही शानदार है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह बेहद ही स्लिम है और स्टाइलिश है। फोन की मोटाई मात्र 7.7 एमएम है। टी2 को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सोनी ब्रांड का ही फोन है। 

यह सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा (Xperia Z Ultra) से बहुत अलग नहीं है। मुख्य पैनल पर स्क्रीन के अलावा सोनी (#Sony) का लोगो और डुअल सिम (Dual SIM) स्टीकर भी दिखाई देगा जो सोनी दोहरा सिम फोन के साथ उपयोग कर रहा है। दाहिने पैनल में कैमरा बटन, वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन दिया गया है जो सोनी के एक्सपीरिया फोन में देखने को मिलता है। इसी पैनल में सिम स्लाॅट भी है और उसे खोलने के लिए खांचा भी बना है लेकिन यहां आपको धेखा हो सकता है। 

इसकी बनावट ऐसी है कि देखने मेें ऐसा प्रतीत होता है जैसे पैनल खोलने के लिए दिया गया है लेकिन इसी वहां दोनों सिम के लिए स्लाॅट है। बाएं पैनल में माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट उपलब्ध है। जहां तक क्वालिटी की बात है तो जेड अल्ट्रा ज्यादा बेहतर कहा जा सकता है और वहीं इस फोन का पैनल इतना चमकदार है कि बहुत जल्दी उंगिलयों के निशान पड़ जाते हैं।

ताकतवर डिवायस
टी2 अल्ट्रा (T2 Ultra) में 6.0 इंच की स्क्रीन दी गई है और स्क्रीन रेजल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इस रेंज में फुल एचडी स्क्रीन वाले फोन उपलब्ध हैं ऐसे में इसे थोड़ा कम कहा जाएगा। बावजूद इसके हमें डिसप्ले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। डिसप्ले अच्छा है और आपकी आंखों को सुकून देगा। 

क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 400 चिपसेट (Qualcomm Snapdragon 400) आधारित इस फोन में 1.4 गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए7 (Cortex A7) क्वाडकोर प्रोसेसर है और 1 जीबी की रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है और 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। इंटरनल मैमोरी के बारे में थोड़ी शिकायत की जा सकती है क्योंकि इस बजट में कम से कम 16 जीबी मैमोरी सपोर्ट बेहतर कहा जाता। 

8 जीबी में से उपभोक्ता के लिए लगभग 4 जीबी ही उपलब्ध है। बाकी मैमोरी सिस्टम फाइल और आॅपेरटिंग के लिए उपयोग हो जाती है। फोन में दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट हैं और दोनों में माइक्रोसिम का ही प्रयोग होता है।

फोन क्वालकाॅम के पुराने चिपसेट पर  आधारित है लेकिन परफाॅर्मेंस के मामले में कहीं से कोई कमी नहीं कही जा सकती। टच रिस्पाॅन्स तो अच्छा है ही भारी भरकम गेम और एप्लिकेशन को भी रन करने में सक्षम है। रही बात बैटरी बैकअप की तो वहां भी आपको कोई समस्या नहीं होगी।

दो बातें 
1 फोन देखने में स्टाइलिश है और चमकदार बाॅडी इसे और भी आकर्षक बनाती है। मुख्य पैनल के अलावा पिछला पैनल भी चमकदार है। परंतु कुछ देर उपयोग करने के बाद उंफगिलयों के निशान ऐसे पड़ते हैं कि बाॅडी बहुत गंदी दिखने लगती है। ऐसे में आपको बार-बार उसे साफ करते रहना होगा। 
 
2 सोनी एक्सपीरिया टी2 के साथ ही हमारे पास सोनी एक्सपीरिया ई1 डुअल परीक्षण के लिए था। दोनों फोन की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर है और इस हिसाब से हार्डवेयर में भी बदलाव किया गया है। परंतु यूजर इंटरफेस की बात करें तो दोनों समान हैं। यहां तक कि दोनों फोन में एंडराॅयड आॅपरेटिंग भी समान है।

एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन (Android Operating 4.3) आधारित यह डिवायस सोनी के टाइम स्केप यूजर इंटरफेस से लैस है। यह आपको अन्य एंडराॅयड डिवायस से अलग अहसास देगा। मेन्यू ट्रे अलग से निकलकर आता है जिससे कि आप एप्लिकेशन को फिल्टर कर सकते हैं। एप्लिकेशन (Application) सर्च और गूगल प्ले स्टोर भी यहीं से एक्सेस किए जा सकते हैं। फोन में सोनी के ढेर सारे एप्लिकेशन मुफ्त हैं जो इसकी उपयोगिता को और बढ़ाते हैं।

मल्टीमीडिया
सोनी एक्सपीरिया टी2 डुअल (Sony Xperia T2 Ultra Dual SIM) में 13.0  मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे की क्वालिटी अच्छी है। ऐसे ही फोटोग्रापफ की कुछ क्वालिटी हमें सोनी एक्सपीरिया जेड1 में देखने को मिली थी। कैमरे के साथ कई आकर्षक फीचर हैं जिसमें सबसे खास आॅटो स्कैन मोड कहा जा सकता है। इस मोड में फोन रोशनी और वस्तु की स्थिति का अहसास कर खुद ही मोड बदल लेता है, जैसे- नाइट मोड, मैक्रो शाॅर्ट या क्लाउड इत्यादि। बेहतर फ़्लैश होने की वजह से कम रोशनी में भी यह ठीक-ठाक तस्वीर लेने में सक्षम है।
पफोन की म्यूजिक क्वालिटी बहुत अच्छी है और वाॅकमैन व ट्रैक आईडी जैसे विकल्प इसे और बेहतर बनाते हैं। अच्छे डिसप्ले रेजल्यूशन और बड़ी स्क्रीन में वीडियो का अनुभव भी आपको बेहतर मिलेगा। टी2 में एफएम रेडियो आरडीएस सपोर्ट के साथ उपलब्ध है।

क्यों खरीदें
दोहरे सिम का यह डिवायस देखने में स्टाइलिश है और फीचर के मामले में भी कम नहीं आंका जा सकता। अच्छा डिसप्ले है और 13 मेगापिक्सल कैमरा आपकी उम्मीद पर खरा उतरने में सक्षम है। क्वालिटी अच्छी है और कनेक्टिविटीके लिए भी लगभग सभी आधुनिक विकल्प दिए  गए हैं।

क्यों न खरीदें
फोन हर मामले में अच्छा कहा जा सकता है लेकिन बहुत अच्छा नहीं। डिसप्ले अच्छा है लेकिन फुल एचडी नहीं है। वहीं यूजर इंटरफेस भी अन्य सोनी फोन के समान ही है, नयापन नहीं है।

विकल्प
सोनी एक्सपीरया टी 2 अल्ट्रा डुअल की कीमत 25,790 रुपए है विकल्प के तौर पर नोकिया लुमिया 1320 देखा जा सकता है लेकिन यह डुअल सिम नहीं है। लुमिया 1320 की कीमत 23,500 रुपए है।

Sony Xperia T2 Ultra Dual SIM Full phone specifications
आकारः 165.2 x 83.8 x 7.7 एमएम
वजनः 171.7 ग्राम
मैमोरीः 8जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-आॅन 3,000 एमएएच
स्क्रीनः 6.0 इंच,
पैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 16/1120
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 13.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः एंडराॅयड ओएस, ए-जीपीएस सपोर्ट।
कीमतः 25,790 रुपए

आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 7/10
कार्यक्षमता- 9/10
प्रयोग में सुविधा- 9/10
पैसे की वसूली- 9/10 

कुल-  84%
  


Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...