Skip to main content

आइडिया ने किया अपना उल्लू सीधा

आईपीएल (IPL) और चुनाव के इस माहौल में टीवी (TV) ने भले की सबको बांध रखा हो लेकिन इस दौरान भी मोबाइल उपभोक्तओं के उत्साह में कोई कमी नहीं हुई है। मार्च में उपभोक्ता जुड़ने और घटने का सिलसिला बड़ा ही अजीब रहा। आइपीएल में आईडिया (#IDEA) की स्पाॅन्सर टीम दिल्ली का भले ही फ़्लॉप शो जारी हो लेकिन कंपनी के चुनावी कैंपेन ‘नो उल्लू बनाविंग’ का फायदा जरूर मिला है। ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मार्च में आइडिया सबसे ज्यादा 22,37,758 उपभोक्ता (Telecom Subscriber)जोड़ने में सफल रहा जबकि रिलायंस (#Reliance) को खास नुकसान उठाना पड़ा है। मार्च माह में कंपनी ने 69 लाख से भी ज्यादा उपभोक्ता खोया है।

आइडिया के बाद उपभोक्ता जोड़ने के मामले में वोडाफोन (#Vodafone) दूसरे नंबर पर रहा। पिछले कुछ माह से उपभोक्ता जोड़ने के मामले में कंपनी पहले नंबर पर थी जबकि इस बार आइडिया ने मामूली अंतर से पछाड़ दिया है। मार्च माह में वोडाफोन में कुल 22,16,816 नए उपभोक्ता जुड़े।

वोडाफोन के बाद तीसरे नंबर पर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) रहा। कंपनी ने 18 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जोड़े। एयरसेल 10 लाख से ज्यादा और टेलीविंगस 7 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जोड़ने में सफल रहा। उपभोक्ता खोने की बात करें तो रिलायंस के बाद बीएसएनएल, टाटा, एमटीएनएल और लूप का नाम शामिल है। ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मार्च माह में कुल उपभोक्ता आधार में 11,49,300 उपभोक्ताओं की वृद्धी हुई।

12 मई को ट्राई (TRAI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ( http://www.trai.gov.in/WriteReadData/WhatsNew/Documents/Press%20Release-TSD-Mar,14.pdf ) भारत में कुल टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 933 मिलियन हो गई है। जिसमें 904.57 मिलियन वायरलेस उपभोक्ता हैं जबकि 28.44 मिलियन उपभोक्ता बेसिक टेलीफोनी से जुड़े हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और इनकी संख्या 377.93 मिलियन हो गई है। जबकि शहरी उपभोक्ताओं की संख्या में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल शहरी उपभोक्ताओं की खंख्या 555.26 मिलियन है। जहां तक आॅपरेटर की बात है तो अब भी 22.71 फीसदी उपभोक्ता के साथ भारती एयरटेल भारत का नंबर एक सर्विस प्रदाता कंपनी है। वहीं 18.41 फीसदी के साथ वोडाफोन दूसरे नंबर पर है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...