Skip to main content

इंटेक्स ने लाॅन्च किया कम बजट का क्वाडकोर फोन

इस वर्ष इंटेक्स (#Intex) ने एक्वा आई5 (#Intex Aqua i5) माॅडल को भारत में पेश किया था। कंपनी का यह फोन उपभोक्ताओं के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल करने में सफल हुआ। इसकी लोकप्रियता से उत्साहित कंपनी ने आई5 माॅडल का आगे भी चलाने का मन बनाया है।

इंटेक्स एक्वा आई5 माॅडल के बाद कंपनी ने कुछ दिन पहले एक्वा आई5 एचडी (Aqua i5 HD) को भारत में पेश किया था और अब एक्वा आई5 मिनी (Aqua i5 Mini) माॅडल को भी लाॅन्च कर दिया है। हांलांकि मिनी नाम का कतई यह आशय नहीं कि फोन के फीचर कम हैं बल्कि यह शानदार फीचर से लैस है।

एक्वा आई5 मिनी देखेन में स्लीक है और इसकी मोटाई 9.5 एमएम है। फोन का मुख्य कैमरा 8.0 मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं फोन का इंटरफेस भी नया है। कंपनी ने इसमें काफी बदलाव किया है। आप संबंधित थीम पर क्लिक कर फीचर का उपयोग कर सकते हैं। जैसे यदि फोन बुक को खोलना है तो आप बुक पर क्लिक कर सकते है।

एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित इस फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और 32 जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। प्रोसेसिंग के लिए 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर (quad core  processor)  है। इसके साथ 1 जीबी की रैम मैमोरी भी दी गई है।

भरतीय बाजार में फोन की कीमत 6,850 रुपए (Price In India) है। इस बजट में एक्वा इंटेक्स मिनी को अच्छा विकल्प कहा जा सकता है। हालांकि फोन को कड़ी टक्कर मोटो ई (Moto E), माइक्रोमैक्स यूनाइट2 (Micromax Unite 2 और लावा आईरिस एक्स (Lava Iris X
) जैसे शानदार डिवाइस से है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...