Skip to main content

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स ने पेश किया ब्लूटूथ स्टीरियो हेडसेट

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (#lg electronics) ने स्मार्टफोन केे बाद अब ब्लूटूथ स्टीरियो हेडसेट (#Bluetooth stereo headset)  के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। जिसकी शुरूआत कंपनी ने हरमन/कार्डन से साझेदारी के साथ की है। 

एलजी ने हरमन/कार्डन (#harman/kardon) के साथ मिलकर एलजी टोन इंफिनिम (एचबीएस-900) (#lg tone infinim HBS-900) नाम से हेडसेट पेश किया है। हरमन/कार्डन के डिवाइस बेहतरीन साउंड का अनुभव देने के लिए जाने जाते हैं। 

एलजी टोन इंफिनिम (एचबीएस-900) में शानदार साउंड का अनुभव देने में सक्षम है इसके अलावा इसमें आकर्षित व स्टाइलिश डिजाइन तथा स्लिक कर्व के साथ ग्लोसी मैटेलिक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। 

एलजी टोन इफिमिन उपयोग में भी काफी आरामदायक है तथा इसके अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें ब्लूटूथ 3.0 का उपयोग के साथ ही ब्लूटूथ प्रोफाइल ए2डीपी, एवीआरसीपी, एचएफपी और एचएसपी भी शामिल है। 

ब्लूटूथ आधारित इस हेडसेट में 220 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 550 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त हेडसेट की बैटरी 17 घंटे का टाॅकटाइम और 14 घंटे का प्ले टाइम भी दे सकती है। 

एलजी टोन इंफिमिन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए माइक्रो यूएसबी भी शामिल है। इस ब्लूटूथ हेडसेट में मैसेज व काॅल आदि की सूचना के लिए वाइब्रेशन अलर्ट फंक्शन दिया गया है। एलजी का कहना है कि यह डिवाइस जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा तथा इसकी उपलब्धता की जानकारी की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जा सकती है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...