Skip to main content

एप्पल आईफोन 6 : स्टाइलिश आईफोन को मिला बड़ी स्क्रीन का साथ।

Mobile Review: Apple iPhone 6


एप्पल आईफोन (#Apple iPhone) का इंतजार किसे नहीं होता। हम भी इस फोन का भारत में लाॅन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अंततः आईफोन के दोनों माॅडल आईफोन 6 (#Apple iPhone 6) और आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) को भारत में लाॅन्च कर दिया गया। मीडिया जगत से लेकर उपभोक्ता के बीच यह चर्चा में शुमार हो गया। इस बार फोन के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए थे। इस अंक में हमने आईफोन 6 का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान हमने यही जांचने की कोशिश की कि क्या यह फोन भी डिजाइन और फीचर में उतना ही प्रभावी है जितने कि पहले के सभी आईफोन हुए हैं।

क्यों खरीदें
कमाल की स्टाइल और शानदार टच। मैटल बाॅडी और स्लिम डिजाइन कुल मिलाकर फोन बहुत ही शानदार है। कैमरा क्वालिटी बेहतर है और परफाॅर्मेंस में भी आप कम नहीं आंक सकते।

क्यों न खरीदें
हर बार की तरह इस बार भी आपको कीमत से ही शिकायत होगी। फोन का डिसप्ले अच्छा है लेकिन कहने के तौर पर कह सकते हैं कि फुल एचडी नहीं है।

 रूप रंग
एप्पल आईफोन 6 (Apple iPhone 6) के बारे में सबसे पहली जो बात कही जा सकती है कि तस्वीर देखकर इस फोन के डिजाइन और क्वालिटी का निर्णय नहीं किया जा सकता। 

फोन की तस्वीर हमने भी देखी थी लेकिन जब हाथ में यह आया तो अहसास बिलकुल अलग था। अपनी बेहतर क्वालिटी के लिए जाना जाने वाला एप्पल अपना वही प्रभाव छोड़ रहा था। फोन की बाॅडी मैटल की बनी है जो पकड़ने में बेहद ही आरामदायक है।


हां चिकनापन ज्यादा होने वजह से हाथ से फिसलने का डर लगा होता है। आईफोन में अब तक 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया था लेकिन इसमें 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन देखने में बड़ा है लेकिन आसानी से आपके हाथों में आने में सक्षम है।यह बेहद ही स्लीक है और इसकी मोटाई मात्र 6.9 एमएम है। 

पहले के आईफोन जहां बाॅक्स डिजाइन में होते थे वहीं इस बार कोने कर्व हैं जो और भी आरामदायक हो गए हैं। फोन स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्डन रंग में उपलब्ध है। हमने गोल्डन और स्पेस ग्रे दोनों माॅडल देखे हैं। हमें स्पेस ग्रे कहीं ज्यादा बेहतर लगा। कुल मिलाकर डिजाइन शानदार है।



विशेषताएं
बड़ी स्क्रीन की इस दौड़ में अब एप्पल भी आ चुका है। एप्पल आईफोन 6 में 4.7 इंच का डिसप्ले दिया गया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। डिसप्ले से हमें कोई शिकायत नहीं है परंतु कमी के तौर पर कह सकते हैं कि एचडी डिसप्ले नहीं है। टच अहसास कमाल का है। वहीं बड़ी स्क्रीन में यह पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक हो गया है। 

फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं पहले आईफोन की तरह इसे भी 64 बिट्स प्रोसेसर पर पेश किया गया है। पफोन में 1.4 गीगाहट्र्ज का साइक्लोन प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा 1 जीबी रैम है। आईफोन 6 और 6प्लस को 16, 64 और 128 जीबी मैमोरी के साथ पेश किया गया है। इस बार 8 और 32 जीबी मैमोरी उपलब्ध नहीं है। 
प्रयोग में सुविधा 
नया आईफोन आईओएस 8 आॅपरेटिंग पर आधारित है जो फिलहाल सबसे नया आॅपरेटिंग है। नए आॅपरेटिंग में कहा जा सकता है कि बहुत बदलाव महसूस नहीं हुआ। आईओएस 6 के बाद जब कंपनी ने आईओएस 7 को लाॅन्च किया था तो आईकाॅन से लेकर मेन्यू स्टाइल तक में बदलाव था। 

परंतु इस बार हमें कुछ खास नहीं लगा। हां, साफ सुथरा मेन्यू विकल्प अच्छा है और आपको ढेर सारी एप्लिकेशन भी देखने को मिलेंगी। जरूरत की एप्लिकेशन आप एप्स स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आईक्लाउड और फोटो लिब्रेरी जैसे फीचर पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो गए हैं। वहीं फैमिली शेयरिंग जैसे फीचर भी अच्छे कहे जा सकते हैं।

 एंडराॅयड की तरह इस बार भी आपको मेन्यू के साथ फोल्डर का विकल्प मिलेगा। जहां एक समान एप्लिकेशन के लिए एक फोल्डर बना सकते हैं। आप जैसे ही किसी एक एप्लिकेशन को किसी दूसरे एप्लिकेशन पर रखते है अपने आप फोल्डर बन जाएगा। आप उस फोल्डर का नाम भी बदल सकते हैं। 
परफाॅर्मेंस
एप्पल के फोन से आप क्या आशा कर सकते हैं। यही न कि फोन तेज हो। बगैर हैंग किए भारी भरकम एप्लिकेशन रन करे और फर्राटे से इंटरनेट चले। यह फोन भी आपको निराश नहीं करेगा। परफाॅर्मेंस बहुत शानदार है। 


रही बात फोटोग्राफी का तो भले ही आज 13 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का समय हो लेकिन इसके 8.0 मेगापिक्सल कैमरे की बराबरी करना मुश्किल है। कैमरा सामान्य फोन के कैमरे से बेहद तेज है। वहीं कैमरे के साथ फोटो एडिटिंग के इतने फीचर हैं कि आप दंग रह जाएंगे।

वहीं कैमरे के साथ स्लोमोशन वीडियोग्राफी तो कमाल है। इस तरह का अनुभव किसी फोन में न के बराबर है। रही बात म्यूजिक की तो वहां भी आपको संतोष मिलेगा। फोन में इस बार स्पीकर का अंदाज भी बदल गया है। 
पैसे की वसूली
यही वह सेग्मेंट है जहां फोन थोड़ा कमजोर पड़ता है। फोन का स्टाइल कमाल का है। मैटल की बाॅडी स्लीक है और डिसप्ले भी शानदार है। परफाॅर्मेंस से आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी और एप्लिकेशन की भी भरमार है। एप्पल आईफोन 16 जीबी की कीमत 53,500 रुपए है। 


यह बात सबको मालूम है कि एप्पल के फोन कापफी महंगे होते हैं लेकिन फिर भी 50 हजार रुपये ज्यादा तो कहलाएंगे। विकल्प के तौर पर आप सोनी एक्सपीरिया जेड3 देख सकते हैं जिसकी कीमत 49,500 रुपए है। 


Full phone specifications
तकनीकी पक्ष
आकारः 138.1x 67 x 6.9 एमएम
वजनः 129 ग्राम
मैमोरीः 16जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 1,810 एमएएच
स्क्रीनः 4.5 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 14/250
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 8.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः शटर प्रूफ ग्लास
कीमतः 53,500 रुपए

आखिरी फैसला
रूपरंग- 9/10
विशेषताएं- 8/10
कार्यक्षमता- 8/10
प्रयोग में सुविधा- 9/10
पैसे की वसूली- 7/10

कुल-  82%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...