Skip to main content

आॅईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा : हर किसी पर छाएगा सेल्फी का जादू

Mobile Review: Iball Andy 4.5M Enigma


आईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा (#iBall Andy 4.5M Eniga)  देखकर हमें बहुत खुशी नहीं हुई क्योंकि फोन देखनेे में बेहद साधारण था। परंतु जैसे-जैसे फोन के फीचर के बारे में जानकारी होती गई हम इसके कायल होते गए। कंपनी ने इसे सेल्पफी पफोन के तौर पर लाॅन्च किया है लेकिन इसमें बहुत बताने लायक कुछ है।

क्यों खरीदें
कम रेंज  के इस फोन इ फीचर की भरमार है। फोन में 13.0 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा व सेल्फी कैमरा 8.0 एमपी का है। इसके साथ ही फोन में बैक सेंसर और एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा।

क्यों न खरीदें
फोन का लुक बेहद ही साधारण है। पुराने नोकिया क्लासिक की तरह लगता है। वहीं ज्यादा मेगापिक्सल कैमरा के बावजूद पिक्चर क्वालिटी औसत है।

सेल्फी का दम
आईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा में (iBall Andy 4.5M ENIGMA) 4.5 इंच स्क्रीन का आकार है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 960x540 है। रेजल्यूशन थोड़ा कम कह सकते हैं लेकिन डिसप्ले चमकदार है। कैमरे की बात करेंगे तो फिर सभी पीछे रह जाएंगे। रही बात कैमरे की पिक्चर क्वालिटी की तो 13 मेगापिक्सल कैमरे से आप जिस तरह की आशा रखते हैं यह उस पर खरा नहीं उतरता है।


इतना ही नहीं, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा (Selfie Camera) भी औसत फोटोग्राफी के लिए है। पिक्सल के मामले में यह भले ही सबसे आगे हो लेकिन इसे सबसे बेहतर कैमरा फोन भी नहीं कहा जा सकता। मुख्य कैमरे के साथ फ्लैश है।

और भी है खास
एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (#Android Operating 4.4 Kitkat) पर उपलब्ध इस फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। फोन का प्रोसेसिंग बड़ा मिला जुला रहा। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है और 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। इसके अलावा 1 जीबी की रैम मैमोरी भी दी गई है।

 कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, 3जी और वाई-फाई है। इसके अलावा एनएफसी भी मिलेगा। हमने दूसरे फोन से एनएफसी से कनेक्ट किया और यह आसानी से कनेक्ट हो गया। इसके साथ ही इसे बैक टच सेंसर से भी लैस किया गया है।


इससे आप न सिर्फ बैक पैनल में टच कर कैमरा फीचर आॅन कर सकते हैं बल्कि स्क्रीन और मेन्यू भी स्क्राॅल कर सकते हैं। अन्य किटकैट फोन की तरह इसमें भी आपको बाईडिफाॅल्ट पांच होम स्क्रीन पैनल मिलेंगे।

निष्कर्ष
फीचर के मामले में यह बेहद ही शानदार है। बैक टच सेंसर और इतने कम बजट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा व 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा बेहद खास कहा जाएगा। एनएफसी भी है। परंतु कैमरा परफाॅर्मेंस में यह बहुत प्रभावित नहीं करता। यह फोन आसानी से आपकी हथेली और जेब में आने में सक्षम है।

विकल्प 
आॅईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा (iBall Andy 4.5M ENIGMA) की कीमत 7,999 रुपए है। विकल्प के तौर पर आप लावा आइरिस एक्स1 देख सकते हैं जिसकी कीमत 6,999 है।

iBall Andy 4.5M Enigma Full phone specifications 

तकनीकी पक्ष
आकारः 133.77x 66.31 x 8.77 एमएम
वजनः 135 ग्राम
मैमोरीः 8जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 1,500 एमएएच
स्क्रीनः 4.5 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): -/-
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 13.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः एनएपफसी, बैक टच सेंसर

कीमतः 7,999 रुपए 

आखिरी फैसला

रूपरंग- 7/10
विशेषताएं- 9/10
कार्यक्षमता- 8/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 9/10

कुल-  82%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...