Skip to main content

शिवाः द टाइम बेंडर


शिव के त्रिशूल से क्या बच पाया है कोई?

शिव की छवि भी अद्भुत है। वे अगर प्रसन्न हैं तो किसी भी प्रकार का वर मांग लो, मिल जाएगा लेकिन नाराज हो गए तो फिर उनसे ज्यादा प्रलय कोई कर नहीं सकता। शिव की इस छवि पर न जाने कितने नाटक और धरावाहिक बन गए और लगभग सभी को लोगों ने पसंद किया। परंतु अब तक शायद आपने शिव की इस शक्ति का अनुभव मोबाइल पर नहीं किया होगा। अगर शिव की शक्ति का अनुभव मोबाइल पर करना चाहते हैं तो आप मोबाइल गेम शिवा द टाइम बेंडर (Shiva: The Time Bender) डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि आपने अब तक शिव की जो कल्पना कर रखी है उससे यह मोबाइल गेम बिल्कुल अलग है। गेम में शिव बाघ की खाल नहीं बल्कि नीली धेती पहने एक बेहद ही ताकतवर योद्धा नजर आएंगे जो गुस्से में बिल्कुल लाल हैं। ये आधुनिक शिव हैं जिनके हाथों में त्रिशूल और शरीर पर टैटू हैै। वहीं अतिरिक्त ताकत में शिव के हाथों में बंदूक और कटार भी देखने को मिलेगी। 


मोबाइल गेम (Mobile Game) शिवा द टाइम बेंडर (Shiva: The Time Bender) में शिव बेहद ही आक्रामक हैं और गेम की शुरुआत से लेकर अंत तक बस दुश्मनों पर वार ही करते नजर आएंगे। गेम की शुरुआत में ही आपको निर्देश दिया जाएगा कि करना क्या है। दाईं ओर स्क्रीन पर टच करने पर जहां वे दुश्मनों पर हमला करेंगे। वहीं बाईं ओर स्क्रीन पर टच करने में छलांग लगाएंगे। 

गेम में आपको बहुत कुछ करना नहीं है सिर्फ उछलना है और मारना है। परंतु गेम इतना तेज है कि संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि उछलने और वार करने के दौरान यदि शिव नीचे गिर रहे हैं तो आप स्क्रीन पर दिए गए एक बटन पर टच कर उन्हें वापस पा सकते हैं। परंतु बार-बार इस ताकत का उपयोग करने पर यह ताकत चली जाती है और उसे वापस पाने के लिए आपको अपने प्वाइंट्स खर्च कर खरीदना होगा। 

अन्य गेम की तरह यह भी फ्रीमियम माॅडल है। प्वाइंट्स न होने पर प्वाइंट्स खरीद सकते हैं। ग्राफिक्स शानदार हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक भी आपको एक्शन गेम का अहसास कराएगा लेकिन लंबा खेलना मुश्किल हो जाता है। इस गेम को एंडराॅयड प्ले स्टोर (Google Play Store) से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...