Skip to main content

सैमसंग गैलेक्सी के जूम प्रदर्शित

साउथ कोरिया की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (#samsang) द्वारा लाॅन्च किए गए गैलेक्सी सीरीज उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

अब कंपनी ने इस पोर्टफोलियों में एक और फोन को शामिल करते हुए गैलेक्सी के जूम (#galaxy k zoom) पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी एस4 (#samsung galaxy s4) के बाद यह कंपनी का दूसरा कैमरा फोन है। 

सैमसंग गैलेक्सी के जूम देखने में बिल्कुल गैलेक्सी एस 5 की भांति ही है केवल कैमरे का अंतर है। फोन में 20.7 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसमें आॅप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजर (#optical image stabilizer) का उपयोग किया गया है जो कि कम रोशनी में भी बेहतर इमेज देने में सक्षम है। 

साथ ही फोन के रियर कैमरे में 10 एक्स आॅप्टिकल जूम (#10x optical zoom) के उपयोग के साथ ही कैमरे से जुड़े कई महत्वपूर्ण फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें आॅटो फोकस (#auto focus), आॅटो एक्सपोजर (#auto exposure) , एएफ तथा एई सेप्रेशन आदि शामिल हैं। 

फोन में वीडियो काॅलिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल कैमरा भी उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी के जूम एंडराॅयड 4.4 किटकैट पर आधारित होने के साथ हेक्साकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा फोन में क्वाडकोर 1.3 गीगाहर्ट्ज व डुअलकोर 1.7 गीगाहर्ट्ज का इस्तेमाल किया गया है। 

वहीं जीपीयू के तौर पर गैलेक्सी के जूम में एक्सनोज 5 हेक्सा एसओसी माली-टी264 शामिल है। अन्य तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो फोन में 2जीबी रैम तथा 8जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 64जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी उपयोग स्टोर की जा सकती है। 

कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर गैलेक्सी के जूम में एलटीई, 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी तथा एनएफसी दिए गए हैं। कंपनी द्वारा प्रदर्शित किए गए सैमसंग गैलेक्सी के जूम बाजार में कब तक उपलब्ध होगा इस बात की घोषणा नहीं की गई है और न ही इसकी कीमत का खुलासा किया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...