Skip to main content

महिला दिवस पर ब्लैकबेरी के खास एप

पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)मनाया जाता है और इस दिन को महिलाओं के लिए और भी खास बनाने के लिए ब्लैकबेरी (#Blackberry) ने कुछ एप्लिकेशंस लाॅन्च किए हैं। जो कि इस दिन को महिलाओं के लिए खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

ब्लैकबेरी द्वारा लाॅन्च किए गए खास एप्लिकेशंस

Natural Beauty Tips
नेचुरल ब्यूटी टिप्स:- खूबसूरत दिखना तो हर महिला का सपना भी है और अधिकार भी है। ब्लैकबेरी द्वारा बनाए गए इस एप्लिकेशन में आपको फलों, सब्जियों आदि के उपयोग से खूबसूरत दिखने के कई टिप्स दिए गए हैं। यह एप्लिकेशन फ्री डाउनलोड की जा सकती है। 
Restaurant Finder
रेस्ट्रोरेंट फाइंडर:- जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर हो रहा है कि इसके द्वारा आप अपने क्षेत्र के आस पास के रेस्ट्रोरेंट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा केवल भारत में ही उपलब्ध है। यह एप्लिकेशन भी ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त है। 

Eyewatch Women
आईवाॅच वुमन:- इस मुफ्त एप्लिकेशन के द्वारा महिला कहीं भी स्वंय को असुरक्षित महसूस नही करेंगी। यह आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें दिए गए फंक्शन के माध्यम से महिलाएं मुसीबत के समय अलर्ट बटन के द्वारा अपनी लोकेशन इत्यादि की जानकारी अपनो तक पहुचां सकते हैं। 

Self Defense
सेल्फ डिफेंस:- महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की भी जानकारी होना आवश्यक है ताकि वह समस्या के समय स्वंय की सुरक्षा कर सकें। इस एप्लिकेशन में सेल्फ डिफेंस के कुछ टिप्स दिए गए हैं जिनकी होना महिलाओं के लिए जरूरी है। यह भी मुफ्त एप्लिकेशन है। 

MapMyFITNESS
मैप माई फिटनैस:- यह भी फ्री एप्लिकेशन है और इसके द्वारा आप फिटनैस की ओर पूरा ध्यान दे सकते हैं। फिटनैस से जुड़ी जानकारियां आप फेसबुक और सोशल साइट के द्वारा अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं।

Make-up beautiful
मैकअप ब्यूटीफुल:- यह तो महिलाओं को पसंदीदा कार्य है। ब्लैकबेरी आपको इस महिला दिवस पर मैकअप के बेहतर से बेहतर तरीके, टिप्स व प्रोडेक्ट की जानकारी देगा। यह जानकारी आप मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।

Girls Night Out
गर्ल्स नाइट आउट:- इस एप्लिकेशन के द्वारा आप आप अपने इंकमिंग काॅल्स और आउटकाॅल्स पर खूबसूरत थीम का उपयोग कर सकते हैं। किंतु इन थीम्स को उपयोग करने के लिए आपको 50 रुपए कीमत देनी होगी। 

Women Summer Style
वुमन समर स्टाइल:- जहां महिलाओं की बात हो वहां स्टाइल न हो यह तो असंभव है। इसीलिए इस एप्लिकेशन के द्वारा आप गर्मियो के मौसम में नए नए स्टाइल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह मुफ्त एप्लिकेशन है। 

Discount Calculator for Smart Buyer
डिस्काउंट कैलकुलेटर फाॅर स्मार्ट बायर:- शाॅपिंग करना तो लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता ही है किंतु शाॅपिंग में डिस्काउंट मिल जाए तो मजा ही आ जाए। इस एप्लिकेशन के द्वारा आप वस्तुओं पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन भी बिल्कुल मुफ्त है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...