Skip to main content

आज की डील: सैमसंग गैलेक्सी एस4

मोबाइल बाजार में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए हर कंपनी बेहतर कीमत में अपना बेहतर डिवाइस उपभोक्ता को मुहैया कराना चाहती है। इसीलिए लगभग सभी कंपनियां अपने डिवाइस को कम कीमत पर उपलब्ध करा रही हैं।  

अभी हाल ही में एचटीसी डिजायर 700 (HTC Desire 700) की कीमत 33,050 से घटाकर 21,499 रुपए कर दी गई है। वहीं ब्लैकबैरी जेड10 (Blackberry Z10) की कीमत में भी कटौती कर 25,000 रुपए कर दी गई है। 

अब सैमसंग ने भी अपने प्रचलित स्मार्टफोन गैलेक्सी एस4 (Samsung galaxy S4) की कीमत घटा दी है जहां इस फोन को 41,500 रुपए के साथ लाॅन्च किया गया था वहीं सैमसंग की आॅफिशियली साइट पर यह 40,690 रुपए में मिल रहा है। 

इसके अलावा कंपनी इसे ईएमआई (EMI) आॅपशन के साथ भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रही है। जिसके लिए एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में खाता होना आवश्यक है। 

इसके अतिरिक्त फ्लिपकर्ट डाॅट काॅम (flipkart.com) पर गैलेक्सी एस4 29,860 रुपए में उपलब्ध है, वहीं अमेजन आॅनलाइन (amazon.com) पर यह 29,880 रुपए में मिल रहा है। स्नैपडील (Snapdeal) पर इस फोन की कीमत 31,249 रुपए है और ईबे (Ebay.com) पर यह 29,545 रुपए में उपलब्ध है। वहीं शाॅपक्लाउज (shopclues)सैमसंग गैलेक्सी एम 4 को सबसे कम कीमत 29,199 रुपए में बेच रहा है। 

सैमसंग गैलेक्सी एस 4 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है। फोन का वजन 130 ग्राम है तथा यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है। पावर बैकअप के लिए 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13.0 मैगापिक्सल प्राइमरी कैमरा तथा 2.0 मैगापिक्सल सैकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं कनैक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें जीपीआरएस, ब्लूटूथ, वाईफाई, एज, एनएफसी का उपयोग कर सकते हैं।  

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...