Skip to main content

होली में ऐसे रखें फोन को सुरक्षित

राह में आप चल रहे होते हैं और अचानक से एक पानी भरा गुब्बारा (Balloon) आपके सिर पर पड़ता है। आप गिला हो जाते हैं। तब आपको अहसास होता है कि होली आने वाला है और आपको पहले से सतर्क हो जाना चाहिए था। अगर बात सिर्फ इतने पर ही रूक जाए तो ठीक है नहीं तो कई बार पानी से आपका इलेक्ट्राॅनिक डिवायस खराब हो जाता है और खास कर मोबाइल। होली (Holi) के दौरान सबसे ज्यादा मोबाइल खराब होने की शिकायत होती है। 

पानी, रंग और गुलाल ये सारी चीजें आपके मोबाइल के दुश्मन हैं। होली आने वाली है और आपके साथ इस तरह की कोई घटना घटे इससे पहले जरूरी है कि आप सतर्क हो जाएं। इस होली आप अपने फोन को पहले से ही सुरक्षित बना लें।

फोन सुरक्षित (Phone Protection) रखने के तरीके
1 सबसे पहला और पुराना विकल्प है कि आप फोन को लेमिनेशन करा दें। हालांकि इससे फोन की शक्ल थोड़ी खराब हो जाती है लेकिन महंगे फोन को बचाने के लिए कुछ दिन यदि लेमिनेशन में ही रहे तो कोई हर्ज नहीं। है। वहीं लेमिनेशन का र्खर्च भी बेहद कम है।

2 बाजार में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं।

3 यदि आप किसी तरह कोई खर्च नहीं करना चाहते तो एक छोटा सा प्लास्टिक का पाउच तो जेब में रख ही सकते हैं। होली के दौरान या होली से पहले तक अपने फोन को प्लास्टिक पाउच में रखकर उसे काफी हद तक बचा सकते हैं।


4 आप चाहें तो वाटरप्रूफ कवर का भी प्रयोग कर सकते हैं। बाजार में यह कवर उपलब्ध हैं।

5 यदि आप होली के दौरान घर के आप-पास हैं तो ऐसी स्थिति में ब्लूटूथ डिवायस का प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादातर ब्लूटूथ वाटरप्रूफ होते हैं और फोन बचा रहेगा। 

आपात स्थिति में
यदि आपके फोन में रंग या गुलाल पड़ गया है तो शुरुआती उपचार आप कर सकते हैं। हालांकि यह इस बात की गारंटी नहीं है कि आपका फोन इससे ठीक ही हो जाएगा लेकिन हो सकता है कि उपचार आपके लिए कारगार साबित हो और फोन रिपेयर सेंटर जाने से बच जाए। 


1 यदि फोन में थोड़ा बहुत पनी चला गया है फोन के तुरंत आॅफ कर दें और उसे कुछ देर के लिए चावल में डाल दें। पानी यदि फोन के अंदर तक नहीं गया है तो चावल उसे वहीं सोख लेगा। पानी को अंदर नहीं जाने देगा। हां किसी पाउडर में न डालें यह आपके फोन में भर जाएगा और स्पीकर को नुकसान पहुंचा सकता है। 

2 फोन में यदि रंग या गुलाल लग जाए तो पानी से साफ न करें। रूई में थोड़ा पेट्रोल या स्प्रीट लेकर साफ कर सकते हैं। 

3 यदि स्पीकर ग्रील या स्लाॅट में गुलाल चला जाए तो उसे ब्रश से या फूंक मार कर साफ करने की कोशिश करें। या किसी ऐसी चीज से साफ करें जो तेज हवा फेंक रहा हा। वाॅक्यूम क्लियर इत्यादि को प्रयोग न करें। फोन में छोटे सर्किट होते हैं ओर क्लिनर उन्हें नुकसान पंहुचा सकता है। 

4 पानी अंदर चले जाने पर सबसे पहले फोन का आॅफ कर सारे उपकरण जो आपसे खुलने लायक हों जैसे कवर और बैटरी इत्यादि को निकालकर अच्छी तरह सुखा लें। जब पूरी तरह से सूख जाए तो उपयोग करें। इससे हो सकता है कि फोन काम करने लेगे। फोन को सुखाने के लिए किसी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण का उपयोग कतई न करें। जैस हेयर ड्रायर और हीटर इत्यादि। 

5 फोन के पेंच खुद न खोलें इससे न सिर्फ फोन खराब होने का खतरा होगा बल्कि वारंटी भी जा सकती है।
6 यदि पानी से बैटरी फूल गया हो जो उसका प्रयोग न करें तो ही अच्छा है और यदि कर रहे हैं तो आस्वस्त हो जाएं कि पूरी तरह से सूख गया है और बैटरी फूली हुई नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...