Skip to main content

मोबाइल गेम: बॉम्बर माइन

बॉम संभलकर लगाना।

कंप्यूटर पर बॉम्बर मैन आपने पहले खेल रखा होगा। अपने समय का यह बहुत ही शानदार गेम था। इस गेम को अब  के लिए भी पेश किया गया है। बॉम्बर माइन (BomberMine) नाम से उपलब्ध यह  आपको वही एहसास कराने में सक्षम है।

गेम की शुरुआत में स्क्रीन पर एक बॉम्बर मैन नजर आता है। वहीं खाने-खाने बने रास्ते होंगे। ये रास्ते जगह-जगह से बंद होंगे। आपको न सिर्फ इन बंद रास्तों को बम से तोड़ना है बल्कि इसी बीच अगले भाग में जाने के लिए दरवाजे को ढूंढ़ना है और दरवाजे को खोलने के लिए चाभी भी प्राप्त करनी है।

रास्ता बनाने और बम लगाने के क्रम में आपको यह भी ध्यान देना है कि इस बम के लपेटे में कहीं आप ही न आ जाएं। ऐसे में बम लगाने के बाद आपको छुपना भी है या दूर चले जाना है। परेशानी सिर्फ इतनी ही नहीं है बल्कि कई दूसरी भी हैं जो आपकी जान के दुश्मन हैं।

वे दुश्मन यदि आपमें सट जाएं तो जान चली जाती है और वे दुश्मन हैं बहुत तेज। ऐसे में आपको दुश्मनों से बचते हुए बम लगाकर उन्हें खत्म भी करना है। ये इतने तेज होते हैं कि आपको ही जाल में फंसा दें। ऐसे में आपको बहुत ही सावधनी से इन्हें मारना होगा।


गेम के दौरान आपके पास तीन लाइफ होंगी। वहीं हर भाग में कुछ न कुछ अलग ताकत भी आपको मिलेगा। जहां कुछ भाग में तो लाइफ लाइन भी होगी।

गेम को कंट्रोल करने के लिए बाएं हाथ के पास में कंट्रोल दिया गया है। जबकि बम लगाने और बम को ब्लास्ट करने के लिए दाएं हाथ के पास में बंटन दिए गए हैं।


मोबाइल गेम बॉम्बर माइन में खेलने में बहुत ही आसान है और मजेदार भी। आपको सिर्फ कंट्रोल सही तरीके से करना है। शुरुआत के कुछ भाग तो आप आसानी से पार कर जाएंगे लेकिन आगे चलकर समस्या बढ़ने लगती है और भाग पार करना कठिन हो जाता है।

चाहे जो भी हो गेम खेलने में आपको मजा आएगा। कमी थोड़ा कंट्रोल में कहा जा सकती है क्योंकि बॉम्बर मैन भागता थोड़ा कम है। विंडोज फ़ोन 8 ऑपरेटिंग (Windows phone 8) आधारित फ़ोन के लिए इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...