Skip to main content

एलजी का कर्व फोन अब यूरोपियन देशो में भी

अभी हाल ही में एल जी कंपनी ने जी फलैक्स (G-flex) लॉन्च किया था उम्मीद है कि यह फोन फरवरी 2014 के मध्य में बाजार में उपलब्ध होगा।

हलांकि इससे पहले सैमसंग ने कर्व स्क्रीन फोन (Curve screen phone) को लॉन्च किया था लेकिन वह फोन भारत में उपलब्ध् नहीं हो सका था। 

कर्व स्क्रीन के साथ लॉन्च होने वाला भारत का यह पहला फोन है। स्क्रीन के साथ फोन का पिछला पैनल भी कर्व है। कर्व स्क्रीन के साथ यह एलजी के स्मार्टफोन सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा स्क्रीन वाला फोन भी है। 

अब तक उम्मीद थी कि यह फोन केवल एशिया के ही कुछ देशो में उपलब्ध होगा लेकिन एलजी कंपनी का कहना है कि अब जी फलैक्स को यूरोप के 20 से भी अधिक देशो में लॉन्च किया जायेगा। 

फोन में पीओएलईडी (P-OLED) डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। कर्व बॉडी के बावजूद फोन स्लीम है। इसकी मोटाई मात्र 8.7 एमएम है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसे एलजी के अन्य फोन की तरह डॉल्बी साउंड इन्हांसमेंट से लैस किया गया है। 

क्वालकॉम नवीन एमएम 8974 स्नैपड्रैगन 800 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 2.26 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है जो कि हाल ही में लॉन्च एलजी जी2 मॉडल में भी देखा गया था। बेहतर ग्राफ़िक्स के लिए इसमें एड्रिनो 330 जीपीयू है। 

एलजी द्वारा लॉन्च किए गए इस फोन की बड़ी विशेषता यह भी है कि इसके पीछे सेल्फ हीलिंग कोटिंग की गई है जिससे इसमें लगने वाले स्क्रेच खुद ही ठीक हो जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13.0 मेगापिक्सल ;डमहंचपगमसद्ध का कैमरा दिया गया है जबकि 2.1 मैगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध् है। एलजी जी 2  की तरह इसमें भी बैक पैनल में कंट्रोल बटन उपलब्ध है।

एलजी कर्व फलैक्स की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और इसमें 2 जीबी की रैम मैमोरी है। हालांकि कमी कही जा सकती है कि इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएसए 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ के अलावा एनएफसी भी है।

फोन को एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है। हालांकि ऑपरेटिंग थोड़ा पुराना कहा जा सकता है कि क्योंकि इसके बाद 4.3 जेलीबीन और 4.4 कीटकैट भी दस्तक दे चुका है।

इस लिंक पर जाकर आप इस फोन से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

http://mymobileh.blogspot.in/2013/12/blog-post_10.html

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...