Skip to main content

ब्लैकबेरी का भारत को सलाम

हमारा राष्ट्रीय पर्व होने के नाते गणतंत्र दिवस लगभग सभी भारतीयों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। पूरे देश में इसकी तैयारी काफी पहले शुरू हो जाती है और इसी तैयारी में ब्लैकबेरी (Blackberry) ने भी दस्तक देते हुए गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ एप्लिकेशन लॉन्च किए हैं। यह एप्लिकेशन ब्लैकबेरी की साइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। 

ब्लैकबेरी द्वारा लॉन्च किए यह एप्लिकेशन हैं- 


इंडियन रिपब्लिक डे थीम(Indian Republic Day Theme) :- इस थीम में भारतीय झंडा दिया गया है। इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के बाद आप अपने फोन पर रिपब्लिक डे से जुड़ी यह थीम सेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए कीमत चुकानी पड़ेगी।


इंडियन हिस्ट्री (Indian History) :- भारतीय इतिहास से जुड़ी यह एप्लिकेशन बहुत ही रोचक है। इसमें भारतीय इतिहास की जानकारी के अलावा कुछ इतिहास से जुड़ेसवालों का भी आनंद लिया जा सकता है। यह एप्लिकेशन मुफ्त में उपलब्ध है। 


इंडियन नेशनल एंथम (Indian National Anthem) :-देशभक्ति के मौसम में यदि आपको राष्ट्रगान सुनने का मन है तो इस एप्लिकेशन के माध्यम से आप भारत का राष्ट्रीय गान 'जन गन मन' सुन सकते हैं। इस एप्लिकेशन के लिए आपको कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा यह भी फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। 


फ्लैग ऑफ इंडिया लाइव वॉलपेपर (Flag of India Live Wallpaper) :- यह एनिमेटेड लाइव वॉलपेपर है जिसे मोबाइल के वॉल पर लगाने पर तिरंगा लहराता हुआ प्रतीत होगा। जो आपके फोन के लिए एक अच्छा बैकग्राउंड है तथा इसे डाउनलोड करने के लिए 50 रुपए शुल्क अदा करना होगा।


इंस्टा 7 फॉर इंडिया (Insta 7 for India) :- फ्री डाउनलोडिंग के साथ उपलब्ध् इस एप्लिकेशन को ऑल इन वन भी कह सकते हैं। भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई इस एप्लिकेशन में लाइव क्रिकेट स्कोर, क्रिकेट और फुटबॉल न्यूज तथा बिजनेस, तकनीक, लाइफस्टाइल व अन्य खबरें देखी जा सकती हैं। 


इसके अलावा हिंदी व अंग्रेजी गाने को वीडियो के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, विकिपीडिया, ईमेल, जस्ट डायल भी आसानी से एक्सेस करने की सुविधा है। इस एप्लिकेशन के द्वारा उपभोक्ता ट्रेन स्टेटस, फ्लाइट स्टेटस व पीएनआर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...