Skip to main content

Mobile Review : ओपो फाइंड 7, क्वाड एचडी डिसप्ले का जादू

कुछ माह पहले ओपो (Oppo) ने एन1 (Oppo N1) माॅडल भारतीय बाजार में पेश किया था। फोन अपने विशेष डिजाइन और फीचर की वजह से जल्द ही लोकप्रियता हासिल करने में सक्षम हुआ। बेहतर बिल्ट क्वालिटी के साथ इसमें रोटेटिंग कैमरे का उपयोग किया गया था। अब कंपनी ने फिर से नए स्मार्टफोन ओपो फाइंड 7 (#Oppo Find 7)  को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन भी अपने खास फीचर की वजह से लोगों का ध्यान खींचने में सक्षम है। यह भारत का पहला फोन है जिसमें 2के डिसप्ले का उपयोग किया गया है। वहीं विश्व का यह पहला स्मार्टफोन है जो 50 मेगापिक्सल (50 Megapixels) के रेजल्यूशन पर फोटोग्राफी कर सकता है। आगे एक-एक कर जानेंगे फोन की अन्य खूबियों के बारे में।

क्यों खरीदें
50 मेगापिक्सल कैमरा और शानदार परफाॅर्मेंस इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं स्टाइल और म्यूजिक के मामले में भी इसे किसी से कम नहीं आंका जा सकता।

क्यों न खरीदें
पुराना आॅपरेटिंग इस फोन की कमी कही जाएगी। वहीं डिजाइन अच्छा है लेकिन आकार में थोड़ा बड़ा जरूर कहा जा सकता है।
 


रूप रंग
ओपो फाइंड 7 को देखकर सबसे पहला अहसास आपको यह होगा कि काफी बड़ा है। इससे पहले भी ओपो एन1 में कुछ ऐसा ही था। ओपो एन1 में जहां 5.9 इंच की स्क्रीन दी गई थी। वहीं फाइंड 7 को 5.5 इंच  डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। हालांकि 5.5 इंच की स्क्रीन के लिहाज से यह कुछ ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। फोन की लंबाई 152.6 एमएम है। लगभग आधे फुट का फोन है। 

इसकी लंबाई और चैड़ाई को देखकर कहा जा सकता है कि आसानी से यह सबकी हथेली में नहीं आ पाएगा। यह थोड़ा वजनी भी है। फोन का वजन 171 ग्राम है। जहां तक लुक की बात है तो यह आपको आकर्षित करने में सक्षम है। चमकदार स्क्रीन और बेहतर बिल्ट क्वालिटी देखकर आप एक बार हाथ में उठाना जरूर चाहेंगे।

विशेषताएं
ओपो फाइंड 7 में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है। इसमें कोई शक नहीं कि डिसप्ले बहुत शानदार है। अन्य फीचर की बात करें तो फोन का कैमरा आपका ध्यान खींचेगा। फाइंड 7 में 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है लेकिन कैमरे की खासियत यह है कि इसे अल्ट्रा एचडी मोड के साथ पेश किया गया है जो एक साथ चार पिक्चर लेता है जहां एक पिक्चर लगभग 50 मेगापिक्सल के बराबर का होता है। 

वहीं सेकेंडरी कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है। फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और 3 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इतने के बावजूद कार्ड सपोर्ट दिया गया है आप 128 जीबी तक का मैमोरी कार्ड उपयोग कर सकते हैं। क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 2.5 गीगाहट्र्ज का कार्ट 400 क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

प्रयोग में सुविधा
ओपो फाइंड 7 को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर पेश किया गया है। वहीं साधारण एंडराॅयड के अहसास से अलग बनाने के लिए कंपनी ने इसमें कलर यूजर इंटरफेस का उपयोग किया है। बल्कि कंपनी ने इस फोन में उपयोग किए गए आॅपरेटिंग का नाम ही कलर ओएस दिया है। 

इस आॅपरेटिंग के साथ आपको कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। फोन में टैप टू वेकअप और जेस्चर कंट्रोल बहुत शानदार है। फोन में स्क्रीन पर ड्राइंग कर कई फीचर का उपयोग कर सकते हैं। डिवायस में कई नए बदलाव मिलेंगे लेकिन उनका उपयोग सीखने में आपको थोड़ा समय लग जाएगा।

परफाॅर्मेंस
परफाॅर्मेंस में आपको कोई शिकायत नहीं  मिलेगी। तेज ब्राउजिंग के साथ फोन भारी भरकम गेम व एप्लिकेशन को रन करने में सक्षम है। प्रयोग के दौरान हमने इस पर मल्टीटास्किंग से लेकर भारी भरकम गेम को रन किया और यह सभी टास्क को बेहतर तरीके से करने में सक्षम है। 

फोन का डिसप्ले तो शानदार है ही। कैमरा भी आपको निराश नहीं करेगा। फोन से ली गई पिक्चर की क्वालिटी बहुत ही अच्छी है। परंतु अल्ट्रा एचडी मोड में ली गई तस्वीर बेहद ही भारी हो जाती है और फोन से उसे मेल करना मुश्किल हो जाता है। म्यूजिक की बात करें तो वहां भी आपको निराशा नहीं मिलेगी।

पैसे की वसूली
समान स्पेसिफिकेशन और चिपसेट के साथ सोनी और एचटीसी सरीखी कई कंपनियों के फोन उपलब्ध हैं जो ओपो फाइंड 7 से महंगे हैं। ऐसे में इसे बजट के अनुसार अच्छा कहा जाएगा। परंतु जब बजट फोन और उनके फीचर को ध्यान देते हैं जैसे मोटो जी, मोटो ई, असूस जेनफोन 5 और शिआयोमी एमआई3 तो यह थोड़ा महंगा कहा जा सकता है।

विकल्प
ओपो फाइंड 7 की कीमत 37,990 रुपए है। विकल्प के तौर पर नोकिया लुमिया 1020 और सोनी एक्सपीरिया जेड2 देखा जा सकता है जिनकी कीमत क्रमशः 43,000 और 49,990 रुपए है। लुमिया 1020 को 41.0 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है जो बेहतर फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है।


तकनीकी पक्ष
आकारः 152.6x75x9.2 एमएम
वजनः 171 ग्राम
मैमोरीः 32जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 3,000 एमएएच
स्क्रीनः 5.5 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): -/-
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 13.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः क्वाड-बैंड
अन्यः क्यूएचडी स्क्रीन।
कीमतः 37,990 रुपए


आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10

विशेषताएं- 9/10

कार्यक्षमता- 8/10

प्रयोग में सुविधा- 8/10

पैसे की वसूली- 7/10 

कुल-  80%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...