भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल (Alcatel one touch) स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बना रही है तथा इसे और अधिक मजबूत करने के लिए कंपनी ने ब्राइटप्वाइंट (Brightpoint) से हाथ मिलाया है। ब्राइटप्वाइंट तकनीकी क्षेत्र में साॅल्यूशन, तकनीकी साझेदारी, मोबिलिटी (Mobility) और सप्लाई चेन साॅल्यूशन के तौर पर जानी जाती है। टेलीकाॅम सेक्टर (telecom sector) में अल्काटेल वन टच व ब्राइटप्वाइंट की इस साझेदारी का उद्येश्य अल्काटेल मोबाइल फोंस को बाजार में अत्यधिक लोकप्रिय करना है तथा बेहतरीन क्वालिटी व स्टाइलिश प्रोडेक्ट (Stylish product) को लगभग सभी भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके। अल्काटेल के डिवाइस स्टाइलिश होने के साथ उपयोग में काफी सरल है तथा उपभोक्ताओं को आवश्यकता को संतुष्ट करने में भी सक्षम हैं। ब्राइटप्वाइंट ग्लोबल बाजार (global market) में सप्लाई चेन और होलसेल (wholesale) मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जानी जाती है और अब कंपनी अल्काटेल वन टच स्मार्टफोन (smartphone) व फीचर फोन (Feature phone) को पश्चिमी और दक्षिणी भारत में डिस्ट्रीब्यूट करेगी।
टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है। इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है। वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

Comments
Post a Comment