Skip to main content

Mobile Review: कार्बन टाइटेनियम एस99


एंडराॅयड किटकैट अब आपके बजट में।

मोटो ई (#Moto E) को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स ने यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) पेश किया तो लावा ने आइरिस एक्स1। इस बजट में कार्बन ने टाइटेनियम एस99 (#karbonn titanium s99) को उतारा। इसमें कोई शक नहीं है कि इस बजट में यह कंपनी के सबसे शानदार प्रोडक्ट में से एक है लेकिन क्या इतना सक्षम है कि बजट फोन सेग्मेंट में अपनी सत्ता कायम कर सके।

क्यों खरीदें
नया आॅपरेटिंग, स्टाइलिश लुक और बेहतर परफाॅर्मेंस फोन खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे।

क्यों न खरीदें
औसत कैमरा क्वालिटी, साधरण बैटरी बैकअप और कम रैम मैमोरी इसकी कमी कही जा सकती है।
  
रूप रंग/विशेषताएं
छोटी स्क्रीन का यह फोन काफी काॅम्पैक्ट है। फोन आसानी से आपकी जेब और हथेली में आ जाएगा और एक हाथ से ही इसका उपयोग कर सकते हैं। 

हालांकि आज इसी रेंज में इससे सुंदर दिखने वाले फोन हमने देखे हैं लेकिन इसकी घुमावदार बाॅडी इसे पकड़ने में आरामदायक बनाती है। काले रंग के इस फोन के मुख्य पैनल में चमचमाती 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन के साइड पैनल में आपको कुछ हार्डवेयर बटन दिखाई देंगे।
 
दोहरा सिम आधारित इस फोन में पावर बैकअप के लिए 1400 एमएएच की बैटरी है। आरंभिक स्तर का फोन होने के बावजूद 3जी सपोर्ट मिलेगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई और ब्लूटूथ भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए मुख्य कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है। एस99 की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है। फोन में 1.2 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर उपलब्ध है। 


प्रयोग में सुविधा
कार्बन टाइटेनियम एस99 को एंडराॅयड नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है। फोन का इंटरफेस अच्छा है और बेहतर तरीके से कार्य करने में सक्षम है। डिवाइस में कई एप्लिकेशन पहले से उपलब्ध हैं। 

जैसे- अमेजन किंडल, क्लियर मास्टर, ओएलएक्स, सावन, फर्स्टपोस्ट, ओपेरा ब्राउजर और मनी कंट्रोल। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से गेम डाउनलोड कर ही सकते हैं। इसके अलावा कार्बन स्टोर भी है जहाँ से आप इस फ़ोन के लिए गेम आर एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

परफाॅर्मेंस
प्रयोग के दौरान हमने कोई खास लैग नहीं देखा। यह गेम व एप्लिकेशन को बेहतर तरीके से रन करने में सक्षम था। 5.0 मेगापिक्सल कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी औसत है। वहीं बैटरी बैकअप कमजोर है। एक बार चार्ज करने पर एक पूरा दिन निकालना मुश्किल हो जाता है।

पैसे की वसूली
कार्बन टाइटेनियम एस99 की कीमत 5,990 रुपए है। इस बजट में इसे अच्छा फोन कहा जाएगा, बहुत अच्छा नहीं। नया आॅपरेटिंग, स्मूथ परफार्मेंस आपका ध्यान खींचने में सफल होता है। वहीं कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप औसत हैं। हां, लुक और स्टाइल के मामले में कमी नहीं है। वहीं ढेर सारे प्रीलोडेड एप्लिकेशन भी उपलब्ध हैं।
 


विकप्ल
विकल्प के रूप में माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 और मोटो ई देखे जा सकते हैं जिनकी कीमत क्रमशः 7,000 रुपए है। 

तकनीकी पक्ष
आकारः 133x66x9.7एमएम 
वजनः 120 ग्राम
मैमोरीः 4जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-आॅन 1,400 एमएएच
स्क्रीनः 4.0 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 5/168
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 5.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः ओएलएक्स, क्लीन मास्टर।
कीमतः 5,990 रुपए

आखिरी फैसला
रूपरंग- 7/10

विशेषताएं- 8/10

कार्यक्षमता- 8/10

प्रयोग में सुविधा- 7/10

पैसे की वसूली- 8/10 


कुल-  76%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...