Skip to main content

जल्द उपलब्ध होगा जेनफोन 4.5, कीमत 6,999


भारतीय बाजार में आसूस ने जेनफोन सीरीज में 4, 5 और 6 माॅडल को में पेश किया है। इसके साथ ही भारतीय उपभोक्ताओं को जल्द ही जेनफोन में एक और माॅडल देखने को मिलेगा। हालांकि इस फोन को भी कंपनी ने जेनफोन 4 माडल के नाम से लाॅन्च करने की योजना बनाई है लेकिन इसमें 4.5 इंच की स्क्रीन होगी। जेनफोन 4 का माॅडल ए400सीजी (Asus Zenfone 4 A450CG) है जबकि नए जेनफोन 4 को ए450सीजी (Asus Zenfone 4 A450CG) माॅडल नाम से लाॅन्च किया जाएगा। वहीं आपॅरेटिंग के मामले में भी यह पहले से अपग्रेड होगा।

फिलहाल असूस ने जेनफोन 4 को भारत में पेश किया है जिसमें 4.0 इंच की स्क्रीन है। जबकि जेनपफोन 4 में दूसरा फोन (4.5 इंच स्क्रीन के साथ) अगले माह तक दस्तक दे सकता है। असूस का यह नया फोन भी इंटेल प्रोसेसर पर ही उपलब्ध होगा। जहां तक कीमत की बात है तो इसे भी 10 हजार रुपए से कम में लाॅन्च किया जाएगा। 

जेनफोन 4 (4.5 इंच) की एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) सात हजार से ऊपर है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फोन का एमओपी 6,999 रुपए है। वहीं यह एंडराॅयड के नए संस्करण 4.4 (Android Operating 4.4 Kitkat) उपलब्ध होगा।

फोन में 1 जीबी की रैम मैमोरी है जबकि 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 तकनीक आधारित इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और यह तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। नए जेनफोन 4 में आपको 8.0 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा देखने को मिलेगा जबकि सेकेंडरी कैमरा वीजीए रेजल्यूशन का दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...