Skip to main content

स्पाइस की नई पेशकश स्मार्टवाॅच, कीमत-3,999 रुपए


स्पाइस (Spice) रिटेल ने भी स्मार्टवाॅच बाजार में कदम रखते हुए अपनी पहली स्मार्टवाॅच स्पाइस स्मार्ट प्लस एम 9010 (Spice Smart plus M9010) लाॅन्च की है। वाॅयस काॅलिंग की सुविधा व 2जी (2G network) सपोर्ट के साथ यह स्मार्टवाॅच डुअल सिम आधारित है। 

इसमें 280x320 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4 सेमी. का टच स्क्रीन डिसप्ले है तथा इसके द्वारा उपभोक्ता स्मार्टफोन की ही भांति नोटिफिकेशंस (Notifications) देखने के अलावा काॅल रिसीव (Call receive), एसएमएस (SMS) के लिए भी कर सकते हैं। 

वहीं इस स्मार्टवाॅच में डिजीटल कैमरा (Digital Camera) भी दिया गया है जिसके द्वारा आप फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। स्पाइस स्मार्ट प्लस एम 9010 स्मार्टवाॅच में माइक्रो एसडी कार्ड स्लाॅट (SD Card slot) दिया गया है जिसमें 8जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। 

इसके अतिरिक्त मनोरंजन के लिए इस स्मार्टवाॅच में आॅडियो प्लेयर, एफएम और एमपी 3 (MP3) शामिल है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए इसमें 2जी, जीपीआरएस, एज और ब्लूटूथ दिए गए हैं। 

स्मार्टवाॅच हिंदी व अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करती है तथा पावर बैकअप के लिए 420 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्पाइस की आॅफिशियली साइट पर काले व नीले में उपलब्ध इस स्मार्टवाॅच की कीमत 4,999 रुपए है किंतु आॅनलाइन शाॅपिंग साइट होमशाॅप 18 (Homeshop18) पर यह 3,999 रुपए में उपलब्ध है। 


Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...