Skip to main content

एमटेक बजट फोन एल2, कीमत-1,199 रुपए


स्मार्टफोन बाजार में बजट फोन (Budget Phone) के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एमटेक मोबाइल (M-Tech Mobile) ने अपना बजट फोन श्रेणी का बार फोन एल2 (L2) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। 

एमटेक एल2 में खास बात यह है कि कम बजट में होने के बावजूद इसमें उपभोक्ताओं के मध्य लोकप्रिय सोशल एप्लिकेशन व्हाट्सएप (Whatsapp) प्रीलोडेड (Preloded) है। 

फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 2.4 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट है। फोन का डिजाइन काफी स्टाइलिश व बाॅडी स्लीम (Slim) है। 

वहीं फोटोग्राफी के लिए एमटेक एल2 में डिजीटल कैमरा (digital camera) भी मौजूद है। 

फोन में कार्ड स्लाॅट (Card Slot) दिया गया है जिसके माध्यम से 16 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। 

फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ (bluetooth) उपलब्ध है तथा इंटरनेट (Internet) के माध्यम से जीपीआरएस (GPRS) का भी उपयोग किया जा सकता है। 

एमटेक एल2 में 3.5 एमएम का आॅडियो जैक है तथा इसके अतिरिक्त एफएम रेडियो की सुविधा भी दी गई है। फोन में साउंड रिर्कोडर (Sound recorder) और वीडियो रिर्कोडर (video recorder) के अतिरिक्त एमपी3, एमपी4 और 3जीपी प्लेयर दिया गया है। 

वहीं यह फोन हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। एमटेक एल2 के द्वारा उपभोक्ता अब कम बजट में भी बेहतर फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। भारतीय बाजार में ब्लैक व ग्रे रंग में उपलब्ध एमटेक एल2 की कीमत मात्र 1,199 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...