Skip to main content

एयरसेल की 4जी सेवा शुरू


एयरटेल (Aircel) के बाद अब एयरसेल ने भी भारत में अपनी 4जी सेवा की घोषणा कर दी है। कंपनी ने आंध्र प्रदेश, आसाम, बिहार और उड़ीसा उड़ीसा सहित चार सर्किल में इस सेवा को शुरू की है।

भारत में एयरसेल(Aircel) द्वारा 4जी सेवा को लाॅन्च करने के बाद कंपनी के चीफ मार्केटिंग आॅऑफिसर अनुपम वासुदेवन का कहना है, ‘हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरसेल द्वारा भारती में 4जी एलटीई सेवा शुरू करने के बाद उपभोक्ता अपने घर या आॅफिस में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट तरीके से कार्य कर सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘डाटा के मामले में एयरसेल शुरू से ही काफी आगे रहा है। हमारे पास पहले भी उपभोक्ताओं के लिए कई बेहतर डाटा प्लान थे। परंतु एयरसेल द्वारा 4जी एलटीई सेवा लाॅन्च करने से उपभोेक्ताओं को डाटा क्षेत्र में एक नई ताकत प्रदान करने की कोशिश की गई है।’

गौरतलब है कि एयरसेल के पास भारत में 4जी एलटीई के लिए 8 सर्किल में 2300 मेगाहट्र्ज स्पैक्ट्रम के लिए लाइसेंस प्राप्त है। पहले फेज के तहत कंपनी ने आंध्र प्रदेश, असम, बिहार और उड़ीसा सहित चार सर्किल में सेवा की शुरूआत की है जबकि दूसरे फेज में अन्य चार सर्किल तमिलनाडु, नाॅर्थ इस्ट, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में 4जी सेवा लाॅन्च कर सकती है।




भारत में 4जी के लिए एयरटेल(Airtel), वीडियोकाॅन, वोडाॅफोन तिकोना और रिलायंस की जियोकाॅम सहित कुछ कंपनियों को लाइसेंस प्राप्त है। एयरसेल के पहले एयरटेल कोलकाता, बैगलुरू और पंजाब सहित कुछ सर्किल में अपनी 4जी सेवा शुरू कर चुका है। हालाँकि भारत में फिलहाल 4जी एलटीई के लिए सबसे ज्यादा जियोकाॅम को 22 सर्किल में 4जी लाइसेंस प्राप्त है लेकिन कंपनी अब तक भारत में कहीं भी 4जी सेवा की शुरुआत नहीं की है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...