Skip to main content

कार्बन की नई पेशकश टाइटेनियम एक्स




स्मार्टफोन बाजार में कार्बन ने अपना अब तक का सबसे दमदार फोन टाइटेनियम एक्स (Titanium X) के नाम से उतारा है। एंडरॉयड 4.2.2 जेलीबीन (Jellybean) पर आधारित इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है तथा भारत में इसकी कीमत 18,490 रुपए रखी गई है।

एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ यह भारत में सबसे कम कीमत में उपलब्ध् होने वाला फोन है। 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Gigahertz Quad Core Processor) के साथ ही 1 जीबी की रैम है और इसमें 1920x1080 रेजोलूशन पिक्सल वाली 5.0 इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। 

फोन में एलईडी फ़्लैश के साथ 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 2300 एमएएच बैटरी, 16जीबी इंटरनल स्टोरेज (Internal Storage) के साथ 32जीबी माइक्रोएसडी कार्ड (Micro SD Card) का भी उपयोग किया जा सकता है। 


शशीन देवसरे, एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर, कार्बन मोबाइल, का कहना है कि ‘टाइटेनियम एक्स के साथ हम स्मार्टफोन (Smartphone) भारतीय बाजार को एक अलग स्तर पर ले जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हम भारतीय स्मार्टपफोन बाजार में एक नया बैंचमार्क स्थापित करें और इसमें टाइटेनियम एक्स हमारा पहला कदम है। बाजार में उपलब्ध् किसी भी अन्य फोन के मुकाबले टाइटेनियम एक्स (Titanium X) तेजी से भागते इस दौर में हमारी सामाजिक स्थिति को और भी मजबूत बनाता है। हमारा उद्देश्य है कि स्मार्टफोन के इस प्रतियोगी दौर में टाइटेनियम एक्स के जरिए उपभोक्ताओं को सस्ती व अच्छी कीमत पर स्मार्टफोन का अनुभव कराना चाहते हैं और हमें उम्मीद है कि यह फोन स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ी प्रतिस्पर्धा के रूप में साबित होगा।’ 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...