Skip to main content

एलजी ने लॉन्च किया पहला कर्व स्क्रीन फोन


बहुत दिनों से चर्चा थी कि जल्द ही भारत में एलजी का कर्व (वक्र/घुमावदार) (Curve)फोन लॉन्च होने वाला है कंपनी ने इस चर्चा पर विराम लगाते हुए अंततः इसे लॉन्च कर दिया।  

यह फोन फरवरी 2014 के मध्य में बाजार में उपलब्ध होगा इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। फिर भी उम्मीद है कि जी फ्लेक्स की कीमत लगभग 60,000 से 65,000 तक हो सकती है। एलजी जी फ्लेक्स (LG G Flex) नाम से लांच किए गए इस फोन में 6.0 इंच की स्क्रीन दी गई है जो पीछे की ओर धॅसा हुआ है। 

हलांकि इससे पहले सैमसंग ने कर्व स्क्रीन फोन को लांच किया था लेकिन वह फोन भारत में उपलब्ध् नहीं हो सका था। कर्व स्क्रीन के साथ लांच होने वाला भारत का यह पहला फोन है। स्क्रीन के साथ फोन का पिछला पैनल भी कर्व है। कर्व स्क्रीन (Curve Screen) के साथ यह एलजी के स्मार्टफोन सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा स्क्रीन वाला फोन भी है। 

फोन में पीओएलईडी (P-OLED) डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। कर्व बॉडी के बावजूद फोन स्लीम है। इसकी मोटाई मात्र 8.7 एमएम है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसे एलजी के अन्य फोन की तरह डॉल्बी साउंड इन्हांसमेंट (enhancement) से लैस किया गया है। 

क्वालकॉम (Qualcomm) के नवीन एमएम 8974 स्नैपड्रैगन 800 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 2.26 गीगाहर्ट्ज (Gigahertz) का क्वाडकोर प्रोसेसर (Quad-core Processor) है जो कि हाल ही में लॉन्च एलजी जी2 मॉडल में भी देखा गया था। बेहतर ग्राफ़िक्स के लिए इसमें एड्रिनो (Adreno) 330 जीपीयू है। 

एलजी द्वारा लॉन्च किए गए इस फोन की बड़ी विशेषता यह भी है कि इसके पीछे सेल्फ हीलिंग कोटिंग की गई है जिससे इसमें लगने वाले स्क्रेच खुद ही ठीक हो जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13.0 मेगापिक्सल (Megapixel) का कैमरा दिया गया है जबकि 2.1 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध् है। एलजी जी 2  की तरह इसमें भी बैक पैनल में कंट्रोल बटन उपलब्ध है। 


एलजी कर्व फ्लेक्स की इंटरनल मैमोरी (Internal Memory) 32 जीबी है और इसमें 2 जीबी की रैम मैमोरी है। हालांकि कमी कही जा सकती है कि इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस, 3जी, वाईफाई (Wi-Fi) और ब्लूटूथ के अलावा एनएफसी भी है।


फोन को एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है। हालांकि ऑपरेटिंग थोड़ा पुराना कहा जा सकता है कि क्योंकि इसके बाद 4.3 जेलीबीन और 4.4 कीटकैट (KitKat) भी दस्तक दे चुका है। 


हालांकि इस रेंज में इसे कड़ी टक्कर एप्पल आईफोन 5सी, सैमसंग गैलेक्सी एस4, एक्सपीरीया जेड1 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 से मिलने वाली है। बावजूद इसके यह एजली द्वारा एक नया प्रयोग कहा जाएगा। 

तकनीकी पक्ष 

आकारः 720x1280 एमएम

वजनः 177 ग्राम

मैमोरीः 32जीबी

एक्सपेंडेबल मैमोरी: नहीं

रैमः 2 जीबी

बैटरीः ली-ऑन 3500 एमएएच

स्क्रीनः 6.0 इंच कपैसिटिव

ब्लूटूथ: हां

वाईफाईः हां

3जी: हां

प्रोसेसर. क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 2.26 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर

कैमराः 13.0 मेगापिक्सल

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...