Skip to main content

Posts

Showing posts matching the search for wechat

वीचैट का स्पेशल ईद स्टीकर

अत्यंत लोकप्रिय सोशल कम्युनिकेशन एप्लिकेशन वीचैट (Wechat) ने त्योहारों के इस मौसम में ईद के पावन मौके पर कुछ खास स्टीकर (sticker) लाॅन्च किए हैं।  इन ईद स्टीकर्स (Eid Sticker) का उपयोग आप वीचैट के माध्यम से एक-दूसरे को मुबारकबाद देने के लिए कर सकते हैं।  वीचैट एक ऐसा एप्लिकेशन है जिसके द्वारा आप मुफ्त वाॅयस काॅल (free voice call), मुफ्त वीडियों काॅल (free video call) व मैसेज (message) के अतिरिक्त रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग (Real time location sharing) का भी लुफ्त उठा सकते हैं।  वीचैट अक्सर कुछ खास मौके जैसे दिवाली, होली, ईद व महिला दिवस (women's day) आदि पर कुछ इनसे जुड़े स्टीकर लाॅन्च करता है ताकि उपयोगकर्ता इन स्टीकर्स का उपयोग कर इनका आनंद ले सकें।  वीचैट से जुडी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :-  http://mymobileh.blogspot.in/search?q=wechat

वीचैट पर लीजिए गेम का मजा

लगभग सभी स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए वीचैट एक बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी एप्लिकेशन है। वीचैट को एप स्टोर से विंडोज फोन, एंडरॉयड, आईओएस और ब्लैकबैरी पर फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। कंपनी ने आस्क डॉट कॉम के साथ समझौता किया है जिसमें कि ऑफिशल अकाउंट के द्वारा उपभोक्ता आसानी से लोकल सर्च, क्लासिफीड व डील आदि एक्सेस कर सकते हैं।  वहीं अब वीचैट (WeChat) ने आस्क मी (Askme) के साथ मिलकर दो नए एप्लिकेशंस ‘ऑफिशली अकाउंट आस्क मी’ और ‘वीचैट गेम वर्जन 5.1’ लॉन्च किया है। इसमें ऑफिशली अकाउंट आस्क मी के अंतर्गत उपभोक्ता आसानी से मैसेज के द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। वीचैट पर ऑफिशली अकाउंट ओपन कर उसमें वीचैट आई डी ‘आस्क मी सर्च’ टाइप कर इसका लाभ लिया जा सकता है। वहीं वीचैट गेम वर्जन 5.1 उपभोक्ताओं के लिए बेहद ही रोचक अनुभव होगा जिसके अंतर्गत वीचैट उपभोक्ता नए गेम खोजने के साथ साथ उन्हें खेल भी सकते हैं। इसमें पहले से ही 4 गेम गूंज दश, क्रेज 3 मैच, टू डेज मैच और पेंसिल पॉयलट शामिल हैं। जिनका बेहतरीन तरीके से मजा लिया जा सकता हैं। कंप...

इंटेक्स क्लाउड वाई4+ लाॅन्च

इंटेक्स (#Intex) ने स्मार्टफोन बाजार में अपना बजट फोन क्लाउड वाई 4+ (#intex cloud Y4+) लाॅन्च किया है। जो कि इंटेक्स की ऑफिशियली साइट पर 5,990 रुपए में उपलब्ध है। डुअल सिम के अलावा यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  फोन में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच का डिसप्ले है। इंटेक्स क्लाउड वाई 4+ को 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर मीडिया टेक एमटी6572 प्रोसेसर पर पेश किया गया है तथा फोन में 512 एमबी रैम है।  फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 1.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इंटेक्स क्लाउड वाई 4+ में 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी है तथा 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है।  इंटेक्स क्लाउड वाई 4+ का आकार 127x65x10.7 एमएम है और वजन केवल 121 ग्राम है। इसके अतिरिक्त यह फोन काले, लाल, सफेद, पीले और नीले रंगों केे साथ बाजार में उपलब्ध होगा।  पावर बैकअप के लिए फोन में 1400 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी के अनुसार यह 6 घंटे का टाॅकटाइम देने में सक्षम है। वहीं कनेक्टिवि...

वीचैट के साथ लें क्रिकेट का आनंद

सोशल नेटवर्किंग (Social networking) मोबाइल एप्लिकेशन वीचैट (Wechat) ने टाइम्स इंटरनेट (Times internet) से साझेदारी कर अपने उपभोक्ताओं के लिए गोक्रिकेट (gocricket.com) से जुड़ने का मौका उपलब्ध कराया है। क्रिकेट के प्रशंसको को ध्यान में रखकर बनाए गए गोक्रिकेट के माध्यम से वीचैट उपभोक्ता क्रिकेट से जुड़े सभी अपडेट जान सकते हैं।  गोक्रिकेट उपभोक्ताओं के मध्य काफी प्रचलित साइट है जो कि आपको क्रिकट से जुड़ी सभी जानकारी एक साथ एक ही जगह पर उपलब्ध कराती है।  यदि आप वीचैट उपभोक्ता हैं तो गोक्रिकेट पर आॅफिशियली अकाउंट बनाकर दुनिया भर से क्रिकेट से जुड़ी जानकारी, नए अपडेट आदि पता कर सकते हैं।  क्रिकेट मैच की पल-पल की जानकारी तथा मैच के शेड्यूल व स्कोर सभी आपको यहां एक साथ प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त उपयोगकर्ता मैच के मैदान की वीडियो (Video) और फोटोग्राफ (photograph) भी देख सकते हैं।  गोक्रिकेट आपको क्रिकेट की बाॅल बाय बाॅल काॅमेंट्री (Ball by Ball commentary) भी देगा, वहीं लाइव स्कोर ओर परिणाम भी जान सकते हैं। यानी जिनके पास वीचैट का आॅफिशियली अकाउंट...

मैक्स एएक्स356 जेनेक्सड्राॅयड7 फोन, कीमत-3,696 रुपए

  स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मैक्स मोबाइल (Maxx Mobile) ने बजट फोन श्रेणी में एंडराॅयड (Android) आधारित स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। एएक्स356 जेनेक्सड्राॅयड7 (AX356 GenxDroid7) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 3,696 रुपए है।  फोन में खास बात यह है कि यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है लेकिन यह जल्द ही एंडराॅयड 4.4 किटकैट (Kitkat) पर अपग्रेड होगा। यानी अब उपभोक्ता कम बजट में भी एंडराॅयड किटकैट का आनंद ले सकते हैं।  फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 480x320 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच मल्टी टच डिसप्ले (Multi touch display) दिया गया है। इसके अतिरिक्त फोन में 1 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर है तथा मैमोरी के लिए 512 एमबी रैम उपलब्ध है।  फोन में 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर की सुविधा है। पावर बैकअप के लिए 1200 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ मौजूद हैं।  फोन में 3.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडि...