Skip to main content

ब्लैकबेरी का बिग सेल आॅफर



त्योहारों का समय है और सभी लगभग अपने उपभोक्ताओं के लिए इस मौसम में कुछ न कुछ खास लेकर आ रही हैं। वहीं विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने भी ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर बिग सेल आॅफर पेश किया है। जिसमें उपलब्ध एप्लिकेशन के माध्यम से उपभोक्ता कई सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। 

Instant - Track device usage
इंस्टेन्ट-ट्रैक डिवाइस यूजेसः- यह एक लाइफस्टाइल एप्लिकेशन हे जो कि ब्लैकबेरी स्मार्टफोन में उपयोग होने वाले डेली यूजेस को आॅटोमेटकली ट्रैक करेगा। यह आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड मे बिना किसी समस्या के कार्य करेगा और साथ ही आपको ट्रैक करके बताएगा कि आप रोजाना कितना समय अपने फोन पर बिताते हो। इस एप्लिकेशन के लिए उपभोक्ता को 50 रुपए का भुगतान करना होगा। 

Phone Tap - Call Blocker
फोन टैप-काॅल रिकाॅर्डरः- फोन टैप काॅल रिकाॅर्डिंग के लिए काफी साधारण और सुरक्षित एप्लिकेशन है और ब्लैकबेरी 10 पर उपलब्ध है। अब आप इस एप के माध्यम से आसानी से अपनी काॅल आॅटोमेटकली व डिमांड कर रिकाॅर्ड कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन 100 रुपए में ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर उपलब्ध है। 

Taken - GPS Photo and Location
टेकन-जीपीएस फोटो और लोकेशनः- ब्लैकबेरी 10 का यह टेकन एप्लिकेशन मैप के अनुसार आपको सही लोकेशन के बारे में जानकारी देगा। साथ ही इसमें आप अपने फोटो व एल्बम क्रिएट कर सकते हैं। आपके द्वारा उपयोग किए गए फोटो कभी मोडिफाई और डिलीट नहीं हो सकते। इस एप्लिकेशन की कीमत 50 रुपए है। 

Group Sender
ग्रुप सेंडरः- यह एप्लिकेशन आपको एसएमएस और मेल के द्वारा मैसेज भेजने में सहायता करता है। इसमें आप ग्रुप में एक साथ मैसेज भेज सकते हैं तथा ग्रुप में ही क्रिएट, एडिट और डिलीट कमांड का उपयोग भी कर सकते हैं। ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर ग्रुप सेंडर एप्लिकेशन की कीमत 50 रुपए है।

Power Tools
पावर टूलः- ब्लैकबेरी 10 में उपयोग होने वाली इस एप्लिकेशन में आप छोटे-छोटे कई एप्लिकेशन का उपयोग एक साथ कर सकते हैं। फोन की एलईडी आपके बीबीएम काॅन्टेक्ट, व्हाट्सएप, ब्लाॅग, फेसबुक, ट्विटर आदि पर सपोर्ट करती है। साथ ही आपका फोन जब फ्लिप में हो तो फ्लैश लाइट की सुविधा से आपको अपनी इंकमिंग काॅल्स, मैसेज और ईमेल की जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का आनंद इस एप्लिकेशन के द्वारा लिया जा सकता है। इसकी कीमत 100 रुपए है।

Radiant
रेडियंटः- ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर उपलब्ध इस गेम में आप शूटिंग का मजा ले सकते हैं। एक दिलचस्प व क्लासिक गेम है तथा इसकी कीमत 50 रुपए है। 

Jump Birdy Jump
जम्प बर्डी जम्पः- मनोरंजन से जुड़ा यह गेम का उपयोग खाली समय में बेहतरीन तरीके से किया जा सकता है। साधारण गेम है और इसमें आपको 70 लेवल पूरे करने हैं। खेलने में काफी मजा आएगा। हां इसके लिए आपको 50 रुपए का भुगतान करना होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...