Skip to main content

नोकिया रिफोकस

फोटो एडिट नहीं, फोकस करेगी यह एप्लिकेशन।
मोबाइल कैमरे में जितना प्रयोग नोकिया द्वारा किया गया है शायद उतना किसी और कंपनी ने नहीं किया है। नोकिया (Nokia) एन95 ( N95 ) से लेकर लुमिया 1020 (Lumia 1020) तक एक से बढ़कर एक कैमरे को प्रदर्शित किया। वहीं कैमरा एप्लिकेशन में भी कंपनी लाजवाब रही। हाल में कंपनी ने कैमरा प्रो (Camera Pro) लांच किया था और अब नोकिया रिफोकस (Nokia Refocus) को उतारा है। मोबाइल कैमरे से जब आप तस्वीर लेते हैं तो कई बार ऐसा लगता है कि जिस सब्जेक्ट को फोकस किया गया है उसके बदले कोई और फोकस होता तो ज्यादा बेहतर होता। परंतु तस्वीर लेने के बाद आप चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते। लेकिन अब बहुत कुछ कर सकते हैं। नोकिया का रिफोकस आपको इस तरह की सुविधा  देने में सक्षम है।


एप्लिकेशन बहुत लंबा-चैड़ा नहीं है लेकिन बेहतर है। इसके साथ आपको दो ही विकल्प मिलेंगे एक all focus का और दूसरा कलर पाॅप (Colour Pop) का। रिपफोकस में आप कैमरे से ली गई तस्वीर में किसी भी भाग में टच कर उससे फोकस कर सकते हैं। जैसे आप टच करेंगे वह सब्जेक्ट क्लियर हो जाएगा जबकि दूसरे सभी भाग थोड़े ब्लर हो जाते हैं।
वहीं कलर पाॅप में आप जिस किसी रंग को टच करेंगे पफोटो में सिपर्फ वही कलर दिखाई देगा जबकि सभी रंग मोनोक्रोम हो जाएंगे। रिपफोकस से कहीं ज्यादा बेहतर मुझे कलर पाॅप का विकल्प लगा और आशा यही है कि आपको भी बेहतर लगेगा। कुल मिलाकर एप्लिकेशन बेहतर कही जा सकती है। परंतु इसकी कुछ कमियां भी हैं।


नोकिया प्रो कैमरे के पफीचर देखकर हम रिपफोकस से भी कई नए फीचर की आशा कर रहे थे लेकिन विकल्प बहुत कम हैं। आप उन्हीं पफोटो को रिपफोकस कर सकते हैं जिन्हें इस एप्लिकेशन से खींचा है। इसके साथ ही एक ही सब्जेक्ट को पफोकस किया जा सकता है। पफोकस क्षेत्रा को बड़ा करने का विकल्प होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। बावजूद इसके कहा जा सकता है कि उपयोग लायक है। विंडोज एप्स स्टोर पर यह एप्लिकेशन नोकिया पफोन के लिए मुफ्रत में उपलब्ध् है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...