Skip to main content

विंडोंज फोन में हुआवई की पेशकश एसेंड डब्ल्यू 2


चीन की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी हुआवई ने अपना दूसरा विंडोज फोन लॉन्च किया है। हालांकि यह फोन फिलहाल भारत में उपलब्ध् नहीं है लेकिन जल्द ही आने की उम्मीद है। अब कंपनी नोकिया और एचटीसी के साथ उन कंपनियों में शुमार हो चुकी है जो विंडोज फोन के निर्माण से जुड़े हैं। हालांकि कंपनी के पोर्टफोलियो में अब भी ज्यादातर एंडरॉयड ऑपरेटिंग आधरित स्मार्टफोन हैं। 

हुआवई ने डब्ल्यू2 (Ascend W2) मॉडल को उतारा है। यह विंडोज फोन 8 ऑपरेटिंग पर कार्य करती है। इससे पहले कंपनी विंडोज फोन 8  ऑपरेटिंग सिस्टम वाला  एसेंड डब्ल्यू1 भी लॉन्च कर चुकी है। नए विंडोंज फोन एक्सेंड डब्ल्यू2 में 4.3 इंच की आईपीएस डिसप्ले स्क्रीन के साथ ही 800x480 पिक्सल का रेज़ोलुशन (Resolution) है।



बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन (Qualcomm Snapdragon) डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसेक साथ ही 512 एमबी रैम भी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी है। परंतु कमी की बात कही जा सकती है कि आपको इसी मैमोरी पर सन्तोष करना होगा। क्योंकि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। इसे अलवा 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा भी दिया गया है।

कनक्टिविटी की बात करें तो यह फोन काफी अच्छा माना जा रहा है, इसमें 2जी, 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ की सुविधा है। पावर बैकअप के लिए 1700 एमएएच बैटरी है। हालांकि कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन आशा है कि 10 हजार रुपए के आस पास होगी। 

इस श्रेणी में हुआवई डब्ल्यू2 को कड़ी टक्कर नोकिया लुमिया 520 (Nokia Lumia 520) से मिलेगी। लुमिया 520 भी लगभग समान स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध् है और पिछले कई माह से अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...