जियोनी ने अपने नए स्मार्टफोन ईलाइफ ई7 (Elife E7) का ऐलान करते हुए कहा है कि यह अब तक का सबसे अच्छा एंडरॉयड कैमरा फोन साबित होगा। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 1.34 माईक्रोन पिक्सल के साथ 16 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। जियोनी ईलाइफ ई7 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर प्रोसेसर (Quad-core Processor) और सिंगल सिम की सुविधा है। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम की भी सुविधा है। यह बाजार में ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, पिंक, येलो, ग्रीन और ओरेंज रंगों में उपलब्ध् होगा। अरविंद आर. वोहरा, डायरेक्टर, सिंटेक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, का कहना है कि अपनी शुरुआत के बाद से ही ईलाइफ श्रृंखला को भारत में अच्छा रिस्पांस मिला है और मैं इसी के साथ नया बैंचमार्क बना रहा हूं। जियोनी ने भारतीय बाजार में गुणवत्ता और सस्ते होने के मामले में अपना एक अद्वितीय स्थान बनाया है। ईलाइफ ई7 भारतीय बाजार में आने के एक महीने के अंदर ही लोगों की पसंद बन जाएगा क्योंकि इसमें जिन फीचर्स और हार्डवेयर सुविधाओं का उपयोग किया गया है वो इससे पहले शायद ही किसी स्मार्टफोन में शायद देखे होंगे।
टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है। इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है। वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

Comments
Post a Comment