Skip to main content

वैलेंटाइन स्पेशलः रेज का रोज फोन



वैलेंटाइन डे नजदीक है और उपहारों का समय आने वाला है। उपहारों के इस समय में कोई भी कंपनी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। इसे देखते हुए रेज मोबाइल ने महिलाओं के लिए खास फोन रेज रोज फोन को पेश किया है। गुलाबी रंग में उपलब्ध् इस फोन में क्रिस्टल जड़े हैं (महंगे पत्थर) जो फोन की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं।

रेज कंपनी को रोज सीरीज खास तौर से प्रिमियम फोन के रूप में जाना जाता है। जहां आज कल सिर्फ बार डिजाइन के फोन बाजार में उपलब्ध् हैं वहीं रेज रोज को क्लैमशेल (फ्लैप) डिजाइन में पेश किया गया है। फोन 3.5 सेंटीमीटर की स्क्रीन दी गई है और टाइपिंग के लिए आपको अल्फान्यूमेरिक कीपैड भी मिलेगा। इसमें टच नहीं है।

दोहरा सिम आधारित इस फोन को आकर्षक बॉक्स में पेश किया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, जीपीआरएस और ऐज है।  वहीं एफएम रेडियो भी आपको मिलेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए वीजीए कैमरा दिया गया है। कंपनी बेहतर बैटरी बैकअप का दावा करती है।

Comments